Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025: महिलाओं को मिल रहा घर बैठे काम करने का मौका सैलरी ₹15000 महीना, ऐसे करें आवेदन

Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025: आज के समय में कई महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों, बच्चों की देखभाल या सामाजिक कारणों से घर से बाहर जाकर नौकरी नहीं कर पातीं है। इन्हीं चुनौतियों को देखते हुए सरकार लेकर आई है मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना, जिसमें महिलाएं अपने घर से ही नियमित काम करके हर महीने करीब ₹15000 तक कमा सकती हैं।

यह योजना उन महिलाओं के लिए बहुत बड़ी राहत साबित हो रही है जो अपनी पढ़ाई, अनुभव या कौशल का उपयोग करना चाहती हैं लेकिन बाहर जाकर काम करना संभव नहीं होता है। इस योजना के तहत महिलाओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के कार्य से जोड़ा जा रहा है, जिससे वे अपने समय और सुविधा के अनुसार काम कर सकें। यह योजना महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत बनाती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मौका भी देती है।

योजना से मिलने वाला लाभ और चयन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत महिलाओं को उनकी योग्यता, कौशल और रुचि के अनुसार काम दिया जाता है। जिन महिलाओं को कंप्यूटर का ज्ञान है, उन्हें डाटा एंट्री, टाइपिंग, ईमेल हैंडलिंग, ऑनलाइन सपोर्ट, डिजाइनिंग या डिजिटल काम से जोड़ा जाता है। वहीं जिन महिलाओं के पास सिलाई, कढ़ाई, पैकिंग, घरेलू उत्पाद बनाने का कौशल है, उन्हें ऑफलाइन काम उपलब्ध कराया जाता है।

इस योजना का उद्देश्य यही है कि महिलाएं अपने अनुभव और क्षमता के अनुसार कमाई कर सकें। चयन प्रक्रिया सरल और निष्पक्ष रखी गई है। रजिस्ट्रेशन के बाद महिला के कौशल की जांच होती है और फिर उन्हें संबंधित कंपनियों या संस्थानों से जोड़ दिया जाता है। खासकर विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्राथमिकता देकर उन्हें तुरंत रोजगार से जोड़ा जाता है।

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए पात्रता

  • आवेदिका महिला राजस्थान राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए
  • महिला की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए
  • विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, दिव्यांग या जरूरतमंद महिलाओं को प्राथमिकता इसमें मिलेंगे।
  • आवेदिका के पास कंप्यूटर ज्ञान, सिलाई, पैकिंग या किसी भी प्रकार का उपयोगी कौशल होना चाहिए।
  • महिला के पास सक्रिय मोबाइल नंबर और बैंक खाता होना जरूरी है।
  • आवेदन फॉर्म में दी गई सभी जानकारी सही और सत्यापित होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • कौशल या अनुभव प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना में आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए आवेदन करने के लिए आवेदिका को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर नए उपयोगकर्ता के रूप में अपना पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन पेज पर नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और पता जैसी सामान्य जानकारी भरनी होती है। इसके बाद ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा होने पर महिला से उसकी योग्यता, कौशल और अनुभव से जुड़े विवरण मांगे जाते हैं।

सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करने के बाद आवेदन सबमिट करना होता है। आवेदन स्वीकार होने के बाद आवेदिका को एक रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाता है, जिससे वह आगे की स्थिति देख सकती है। इसके बाद आवेदिका की योग्यता के अनुसार उपलब्ध नौकरियों की जानकारी भेजी जाती है और चयन होने पर काम शुरू करने की प्रक्रिया सीधे मोबाइल या ईमेल के माध्यम से बता दी जाती है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon